आकाशीय बिजली गिरने से चार भैसों की मौत:दो ग्रामीणों को हुआ लाखों का नुकसान

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र सुनाज-वीरा गांव में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की चार भैसों की मौत हो गई। इस घटना से दोनों ग्रामीणों को लाखों का नुकसान हुआ हैं। जानकारी के मुताबिक सुनाज-वीरा गांव के रहने बाले शिशुपाल यादव और महेंद्र यादव की भैंसें गांव के बाहर चारा चरने के लिए गईं हुई थी। इसी दौरान बुधवार की शाम मौसम खराब हुआ और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली चार भैंसों पर गिर गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ग्रामीणों ने चार लाख का नुकसान होना बताया हैं।