इनोवैक्सियन में IES पब्लिक स्कूल बना ओवरऑल चैम्पियन:स्टेट लेवल प्रतियोगिता में आइडियाथॉन, ड्रोन ड्राइविंग, रोबो रेस एवं मॉडल प्रेजेंटेशन

आईईएस पब्लिक स्कूल में इनोवैक्सियन एटीएल लैब स्टेट लेवल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल एवं सीहोर सहित प्रदेश के कई प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यहां छात्रों के लिए आइडियाथॉन, ड्रोन ड्राइविंग, रोबो रेस एवं मॉडल प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में होली फैमिली स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आईवीवाई ग्लोबल स्कूल और बाल भवन दूसरे स्थान पर रहे, कार्मेल कान्वेंट ने सर्वश्रेष्ठ आइडिया जीता और आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल ने विशेष उल्लेख अर्जित किया। ड्रोन ड्राइविंग इवेंट में कार्मेल कॉन्वेंट प्रथम, वहीं आईईएस पब्लिक स्कूल सीहोर और बीएसएल पब्लिक स्कूल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। डीपीएस को सर्वश्रेष्ठ ड्रोन अवॉर्ड मिला। वहीं रोबो रेस में आईईएस पब्लिक स्कूल रातीबड़ पहले स्थान पर, जबकि सेंट उमर हाई सेकेंडरी स्कूल और बीएसएल पब्लिक स्कूल करेली दूसरे स्थान पर रहे। मॉडल प्रेजेंटेशन इवेंट में कार्मेल कॉन्वेंट बीएचईएल ने पहला स्थान हासिल किया जबकि आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल और सीहोर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्योदया इंटरनेशनल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीईओ देवांश सिंह ने किया। जिनके साथ स्कूल के प्रिंसिपल एवं ज्यूरी मेंबर मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अंत में प्रोफेसर डॉ. सुनीता सिंह, प्रो चांसलर आईईएस यूनिवर्सिटी ने विजेता छात्रों को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। वहीं इनोवैक्सियन में ओवरऑल चैम्पियन रहे आईईएस पब्लिक स्कूल के साथ सभी टीमों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।