आदित्य प्रकाश और उनकी पार्टनर उर्मी भट्टाचार्य

आदित्य प्रकाश और उनकी पार्टनर उर्मी भट्टाचार्य

आदित्य प्रकाश और उनकी पार्टनर उर्मी भट्टाचार्य

नई दिल्ली । अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर में पालक पनीर की खुशबू को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद अंततः भारतीय छात्रों की बड़ी कानूनी जीत में बदल गया। यह मामला न केवल नस्लीय भेदभाव को उजागर करता है, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों की मनमानी पर भी सवाल खड़े करता है।
क्या है पूरा मामला?
सितंबर 2023 में भारतीय पीएचडी छात्र आदित्य प्रकाश विश्वविद्यालय के ओवन में अपना लंच (पालक पनीर) गर्म कर रहे थे। यूनिवर्सिटी स्टाफ ने सब्जी की 'महक' को 'बदबू' बताते हुए उन्हें ओवन इस्तेमाल करने से रोक दिया। आदित्य ने इसका विरोध करते हुए इसे सांस्कृतिक भेदभाव बताया। उनकी पार्टनर उर्मी भट्टाचार्य भी इस विरोध में उनके साथ खड़ी हुईं।