कुमार सानू के फैन की हद से ज्यादा दीवानगी

कुमार सानू के फैन की हद से ज्यादा दीवानगी

कुमार सानू के फैन की हद से ज्यादा दीवानगी

मुंबई । अपने पसंदीदा स्टार के लिए दीवानगी के कई किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन हाल ही में सामने आई यह घटना हैरान करने वाली है। मशहूर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) के एक फैन ने इस डर में तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश की कि अगर उसने दूसरे गायकों के गाने सुने तो कुमार सानू के फैंस उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।
क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला बिहार के छपरा निवासी 32 वर्षीय प्रमोद मांझी से जुड़ा है, जो पेशे से मजदूर है। बताया जा रहा है कि वह कुमार सानू का जबरदस्त फैन है और इसी जुनून के चलते उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई।