अर्जुन तेंदुलकर का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू
अर्जुन तेंदुलकर का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू
नई दिल्ली : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का फंक्शन शुरू हो चुका है। अर्जुन के शादी से पहले प्री-वेडिंग का कार्यक्रम मुकेश अंबानी के जामनगर वाले घर में शुरू हुआ है। अर्जुन की शादी मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी सानिया चंडोक से हो रही है।
प्री-वेडिंग कार्यक्रम के मौके पर सचिन तेंदुलकर ने भी माइक लेकर अपने दिल की बात रखी। वहीं अर्जुन और सानिया के प्री-वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।कुछ तस्वीरों में अर्जुन और सानिया भगवान गणेश से आर्शिवाद लेते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि अर्जुन-सानिया की शादी 5 मार्च को होने वाली है। इसके लिए सचिन तेंदुलकर नेदेश कई बड़े दिग्गज हस्तियों को न्योता दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की नाम भी शामिल है। वहीं इस प्री-वेडिंग फंक्शन में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी नजर आए।
खास बात यह है कि अर्जुन और सानिया की शादी मुकेश अंबानी के जामनगर वाले उसी घर से हो रही है, जहां से उनके छोटे बेटे अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट की चर्चित शादी हुई थी। इस मौके पर नीता अंबानी काफी खुश नजर आयीं। उन्होंने अर्जुन के बचपन के दिन याद किए।
इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि "ये वही जगह है, जहां पर हम दो साल पहले अनंत और राधिका की शादी के लिए इकठ्ठा हुए थे। सचिन और अंजलि दोनों ही हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं और आज इस मौके पर शामिल होकर मैं बहुत खुश हूं। अर्जुन को मैंने अपने स्कूल में एक छोटे से लड़के के रूप में देखा, जो आज यहां पर सबसे खूबसूरत सफर की शुरूआत करने के लिए खड़ा है।"
वहीं होने वाले दुल्हे के पिता सचिन तेंदुलकर ने कहा कि ' इस कपल को को आगे के सफर के लिए आशीर्वाद देने के लिए इससे बेहतर जगह हम नहीं चुन सकते थे। आप लोगों ने यहां पर बुलाया, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे बस इतना कहना है कि अर्जुन मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हें कोई वैसा मिला है कि तुम जितना प्यार उससे करते हो, वो भी उतना ही प्यार तुमसे करती है।"







