अफगान सीमा पर बड़ा टकराव

अफगान सीमा पर बड़ा टकराव

अफगान सीमा पर बड़ा टकराव

नई दिल्ली । पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। अफगानिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थान ‘टोलो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगान सेना ने अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाकर गिरा दिया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि संबंधित विमान अफगान एयरस्पेस में दाखिल हुआ था, जिसके बाद कार्रवाई की गई। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक जलते हुए विमान के मलबे की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह वही पाकिस्तानी एफ-16 जेट है, जिसे अफगान सेना ने मार गिराया।