‘धुरंधर’ से पहले भी आ चुकी है ‘धुरंधर’

‘धुरंधर’ से पहले भी आ चुकी है ‘धुरंधर’

‘धुरंधर’ से पहले भी आ चुकी है ‘धुरंधर’

मुंबई । आज भले ही लोग बॉलीवुड को प्री-धुरंधर और पोस्ट-धुरंधर में बांटने की बातें कर रहे हों, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रणवीर सिंह की रिकॉर्डतोड़ फिल्म से सालों पहले भी इसी नाम से एक फिल्म बन चुकी है। साल 2013 में भोजपुरी सिनेमा में ‘धुरंधर - द शूटर’ नाम की फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन दीपक तिवारी ने किया था। इस फिल्म में रवि किशन लीड रोल में नजर आए थे। उनके साथ फिल्म में संगीता तिवारी, अवधेश मिश्रा और बृजेश त्रिपाठी भी अहम भूमिकाओं में थे।