"रायपुर में IPL टिकट ब्लैक मार्केट से हाहाकार, कीमतें 8 हजार से बढ़ीं 49,000 तक"
"रायपुर में IPL टिकट ब्लैक मार्केट से हाहाकार, कीमतें 8 हजार से बढ़ीं 49,000 तक"
रायपुर: प्रदेश में IPL 2026 मैचों के टिकटों को लेकर चल रहा खेल चौंकाने वाला है। मैच के महंगे टिकटों से प्रसंशक पहले ही नाराज थे, अब इसकी कालाबाजारी ने हैरान कर दिया है। एम-टिकट से टिकटों की कालाबाजारी रोकने के दावे फेल नजर आ रह हैं।
लोअर स्टैंड की आधिकारिक दर 3,500 से 5,000 के बीच तय की गई है, उसे कालाबाजारी करने वाले स्थानीय स्तर पर 7,000 से 10,000 में बेच रहे हैं। विदेशी और थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर तो स्थिति और भी भयावह है, जहां इन्हीं टिकटों की कीमत आसमान छूते हुए 49,548 के पार जा पहुंची है। सबसे ज्यादा मारामारी प्रीमियम कैटेगरी (स्टैंड ए और बी) के टिकटों को लेकर है। यहां टिकट की असल कीमत 8,000 रुपये के आसपास है, लेकिन ब्लैक मार्केट के सिंडिकेट ने इसे सीधे दोगुने दाम यानी 16,000 पर पहुंचा दिया है।
लोगों का कहना है कि दिनभर साइट पर डटे रहने के बावजूद टिकट हाथ नहीं लगा। जब आधिकारिक साइट पर टिकट नहीं है तो दलालों के पास कैसे पहुंच गए? वहीं अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफऑर्म पर ऊंचे दाम पर टिकट देने के दावे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऊंचे दाम पर बल्क में टिकट दिए जाने के दावे किए जा रहे हैं।
टीम ने पहले ही बता दिया था कि टिकटों की अधिकारिक घोषणा से पहले कई वेबसाइट टिकट बुकिंग का दावा कर रहे हैं। मैच को महज दो दिन ही शेष हैं। बावजूद इसके RCB मैच से संबंधित अन्य अपडेट समय पर नहीं दे रहा है। टिकट बुकिंग के लिए विंडो खुलने की तिथि तो तय थी, लेकिन समय सार्वजनिक नहीं किया गया। इससे लोग असमंजस में रहे और टिकट नहीं मिला। इसका भरपूर फायदा टिकटों की कालाबाजारी करने वाले संगठित नेटवर्क ने उठाया।
टिकट बुकिंग की घोषणा से पहले ही फर्जी साइट पर चल रही थी बुकिंग
हैरानी की बात यह है कि BCCI और आयोजकों की ओर से टिकटों की विस्तृत जानकारी साझा होने से पहले ही 'viagogo.com' जैसी वेबसाइटों पर टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। ऑनलाइन सर्च करते ही ये वेबसाइटें सबसे ऊपर दिखती थीं, जहां साउथ-ईस्ट लोअर की टिकटें 49,548 रुपये दिखा रही थीं। आधिकारिक बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में 'सोल्ड आउट' का बोर्ड लग गया, जिसने सीधे तौर पर दलालों को चांदी काटने का मौका दे दिया है।
भरोसा जीतने के लिए अन्य ग्राहकों के पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखा रहे
टीम ने जब इस पूरे खेल की पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर सक्रिय एजेंट खुलेआम टिकटों की बोली लगा रहे हैं। दलाल इंस्टाग्राम पर आइडी बनाकर प्रचार कर रहे हैं। भरोसा जीतने के लिए वे अन्य ग्राहकों के पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाते हैं। एजेंट ने टीम को भरोसा दिलाया कि उनके पास अपर, लोअर से लेकर 'डग आउट' तक के कंफर्म टिकट उपलब्ध हैं। शर्त सिर्फ इतनी है कि पैसा पहले ऑनलाइन ट्रांसफर करना होगा।







