जबलपुर के ऑलराउंडर अरशद का कमाल, शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय ए टीम में चयन

जबलपुर के ऑलराउंडर अरशद का कमाल, शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय ए टीम में चयन

जबलपुर के ऑलराउंडर अरशद का कमाल, शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय ए टीम में चयन

जबलपुर। प्रतिभाशाली ऑलराउंडर जबलपुर संभाग के बेटे अरशद खान इस सीजन में पहली बार भारत की ए क्रिकेट टीम में चुने गए हैं। तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया ए क्रिकेट टीम श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेलेगी।
बालक वर्ग 16, 18, अंडर-23 मध्य प्रदेश टीम का हिस्सा

अरशद खान ने 14 वर्ष की आयु से जबलपुर संभाग की टीम में प्रतिनिधित्व किया। जिसके पश्चात वे बालक वर्ग 16, बालक वर्ग 18, बालक वर्ग अंडर-23 मध्य प्रदेश टीम का हिस्सा बन चुके हैं। इसके बाद रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश टीम में अपनी जगह पक्की की।

अच्छे प्रदर्शन ने आईपीएल में प्रवेश दिलाया

लगातार उनके अच्छे प्रदर्शन की वजह से आईपीएल टीम के लिए भी चुना गया। वर्तमान में वे आईपीएल की टीम गुजरात टाइटन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अरशद इस सीजन में गुजरात के लिए आईपीएल एक करोड़ 20 लाख रुपए में खेल रहे हैं।

छोटी उम्र में बड़ा कमाल

अरशद खान ने महज 9 साल की उम्र में पहली बार क्रिकेट मैदान में कदम रखा और अपनी लगन, मेहनत और कुछ कर गुजरने की तमन्ना के चलते सफलता उनके कदम चूमती गई। अरशद को क्रिकेट की पहली कोचिंग अपने पिता अशफाक खान से मिली।

जबलपुर संभाग के लिए खेलते हुए यादगार पारियां खेलीं

स्कूटर में पीछे बिठाकर बेटे को 12 किलोमीटर दूर गोपालगंज गांव से शहर क्रिकेट खिलाने लेकर आया करते थे। बाद में जबलपुर संभाग के लिए खेलते हुए यादगार पारियां खेलीं और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई।