नड्डा के बयान ने सियासी हलचल बढ़ाई
नड्डा के बयान ने सियासी हलचल बढ़ाई
रायपुर। झीरमघाटी हमले को 12 साल बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ितों के परिवारों को आज भी न्याय का इंतजार है। इन वर्षों में प्रदेश ने पांच साल कांग्रेस और सात साल भाजपा का शासन देखा। केंद्र में भी 2014 से एनडीए (NDA) की सरकार है, बावजूद इसके जांच की धीमी चाल ने कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं। वर्तमान विष्णु देव साय सरकार में भी कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद एसआइटी (SIT) की जांच को लेकर कोई हलचल नहीं है। 22 दिसंबर को जनादेश परब के दौरान जांजगीर-चांपा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान कि कांग्रेसियों ने ही झीरम में कांग्रेसियों को मरवाया, राजनीति में हलचल तो बढ़ा दी है। इसके साथ ही प्रश्न भी खड़े कर दिया कि जांच पूरी नहीं होने के लिए कौन सी सरकार जिम्मेदार है।







