सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नक्सली कमांडर गणेश उईके को किया ढेर
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नक्सली कमांडर गणेश उईके को किया ढेर
जगदलपुर। ओडिशा में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन के मोर्चे पर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। माओवादियों की केंद्रीय समिति (सीसी) के सदस्य और कुख्यात नक्सली कमांडर गणेश उईके को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह कार्रवाई ओडिशा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सीआरपीएफ (CRPF)और बीएसएफ(BSF) की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मुठभेड़ कंधमाल जिले के गंजम से सटे राम्पा के जंगलों में हुई, जहां से सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों समेत कुल चार नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। बाद में ऑपरेशन के दौरान कुल छह माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।







