यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे रुतुराज गायकवाड़
यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे रुतुराज गायकवाड़
लंदन । राणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे रुतुराज गायकवाड़ काउंटी क्लब यॉर्कशायर के लिए क्रिकेट खेलेंगे। रुतुराज गायकवाड़ ने यॉर्कशायर के साथ खेलने के लिए अनुबंध किया है। वह सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और चेतेश्वर पुजारा के बाद चौथे भारतीय बल्लेबाज है जो कि यॉर्कशायर की ओर से काउंटी खेलने वाले है। रुतुराज जुलाई में सरे के खिलाफ रोथसे काउंटी चैम्पियनशिप से पहले यॉर्कशायर टीम से जुड़ेंगे।







