अर्जेंटीना के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह हैं तैयार: हरमनप्रीत

अर्जेंटीना के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह हैं तैयार: हरमनप्रीत

अर्जेंटीना के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह हैं तैयार: हरमनप्रीत

एम्स्टर्डम  । भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय लीग की शुरुआत में नीदरलैंड से मिली हार को भूलकार अर्जेंटीना के खिलाफ चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी मैचों से पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, “हम अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले मैचों में आने वाली चुनौतियों से वाकिफ हैं। टीम हर दिन कड़ा अभ्यास कर रही है और हमें अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है। अर्जेंटीना एक मजबूत टीम है और इस स्तर पर कोई भी मैच आसान नहीं होता।”