सनसनीखेज वारदात, DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

सनसनीखेज वारदात, DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

सनसनीखेज वारदात, DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील के मालिक और डीएसपी बद्री नाथ मिश्रा के भाई पशुपतिनाथ (गुड्डू) मिश्रा के घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ ठेकेदार को गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुस्साहसिक घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना के पीछे की जो कहानी निकलकर सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा विवाद 'प्रेमिका के सामने डांट' और 'ईगो हर्ट' होने का है। प्रेमिका के सामने टोकना पड़ा महंगा आक्रोश में आकर किया जानलेवा हमला

पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके अनुसार सरस्वती स्टील में काम करने वाले एक कर्मचारी को मालिक गुड्डू मिश्रा ने वहीं रहने के लिए कमरा दिया था। रविवार को कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ बाजार गया हुआ था और कमरे की चाबी अपने एक दोस्त को दे गया था। वह दोस्त अपनी मंगेतर/प्रेमिका को लेकर उस सूने कमरे में पहुंच गया।

जब मालिक गुड्डू मिश्रा वहां पहुंचे और उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, तो उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। मिश्रा ने युवक को फटकार लगाते हुए कहा, "यहाँ इस प्रकार की गलत हरकतें नहीं चलेंगी।" उस वक्त तो युवक "अब नहीं आएंगे" कहकर अपनी प्रेमिका के साथ चला गया, लेकिन लड़की के सामने हुई इस बेइज्जती से उसका 'ईगो' बुरी तरह आहत हो गया। इसी आक्रोश में आकर उसने बदला लेने की खौफनाक साजिश रच डाली।

"चाचा दरवाजा खोलो" कहकर खुलवाया गेट, फिर ताबड़तोड़ मार दिया चाकू अपमान का बदला लेने के लिए वह युवक देर रात करीब 10:30 बजे अपने कुछ साथियों और हाथ में धारदार चाकू लेकर वापस बन्नाक चौक पहुंचा। उसने गुड्डू मिश्रा के घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज दी— "चाचा दरवाजा खोलो।"

जैसे ही गुड्डू मिश्रा ने पहचान की आवाज सुनकर दरवाजा खोला, आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू सीधे उनकी जांघ में घुटने के ऊपर लगा, जिससे खून का फव्वारा फूट पड़ा। चीख-पुकार मचने पर परिजन बीच-बचाव के लिए दौड़े। अगर घरवाले तुरंत नहीं आते, तो बदमाश उनकी जान भी ले सकते थे।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

परिजनों का फूटा गुस्सा: "तारबाहर से सिरगिट्टी तक एक भी पुलिसवाला नहीं था" इस घटना के बाद घायल के परिजनों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि तारबाहर चौक से लेकर सिरगिट्टी चौक तक दूर-दूर तक पुलिस का एक भी जवान तैनात नहीं था।

"असामाजिक तत्व इतनी दूर (तारबाहर डीपूपारा) से बिलासपुर पार करके सिरगिट्टी चाकू मारने पहुंच गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बदमाशों ने पहले बाकायदा रेकी की होगी। अगर सड़क पर पुलिस की चेकिंग होती, तो ये बदमाश हथियार के साथ रास्ते में ही दबोच लिए जाते और इतनी बड़ी घटना नहीं होती।"

पुलिस की कार्रवाई: एक संदेही हिरासत में, BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तस्दीक के बाद मामले को गंभीरता से लिया। चूंकि मामला डीएसपी के भाई से जुड़ा था, इसलिए पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

घायल का नाम पशुपतिनाथ (गुड्डू) मिश्रा (ठेकेदार व डीएसपी के भाई)

घटना स्थल बन्नाक चौक, सिरगिट्टी, बिलासपुर

अस्पताल जहाँ भर्ती हैं अपोलो अस्पताल, बिलासपुर

अपराध क्रमांक 363/2026 (थाना सिरगिट्टी)

दर्ज धाराएं (BNS) 296, 115(2), 333, 351(3), 118(1), 3(5)

सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह

ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।