चंगोराभाठा में डबल मर्डर, आमानाका में हाफ मर्डर

शिकायतों केबाद भी पुलिस ढिलाई बरतेहुए थी घनी बस्ती के बीच बना रखा था शराबखोरी का अड्डा रात अलावतापने के दौरान हुआ था विवाद छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 31 दिसंबर। रायपुर पुलिस के लिए वर्ष 24 की विदाई डबल मर्डर के साथ हुई। वह भी उसकी ही ढिलाई से।ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि वारदात शराब खोरी के विवाद में हुई है। हर शाम रात यहां कुछ लोग बैठकर शराब पीते थे। एक तरह से यह शराबखोरों का अड्डा हो गया था ।इलाके के दुकानदार और अन्य लोगों का कहना है कि पूरा मोहल्ला शाम होते ही यहां नशेडिय़ों के जमावड़े से त्रस्त था। सभी मना करते थे तो नशेड़ी झगड़ा करते थे। और कल रात इसने खूनी रूप ले लिया। पुलिस को शिकायत के बाद भी नशाखोरी नहीं थम रही थी। पुलिस बस अपनी औपचारिकता निभा कर चली जाती। कल रात भी मना करने पर विवाद हुआ और हमला कर दिया। डीडी नगर के चंगोराभाठा घनी बस्ती के इलाके में एक बड़ा सा खाली प्लाट है। जहां हर शाम शराबियों का जम घट लगता है। कल रात करीब 10:30 बजे आधा दर्जन से अधिक लोग दो अलग-अलग गुट बनाकर शराबखोरी कर रहे थे। उसी दौरान हुए उनके बीच विवाद हुआ। इसी बीच छह लोगों की एक गुट में से किसी एक ने सचिन बडोले पर हमला किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर सचिन का साथी कृष्णा भागा। तो उसे पकड़े हमलावर भी करीब 300 मीटर पीछे भागे और उस पर भी हमला किया। वह सचिन के पिता के पास जा रहा था उसके पिता का चिकन सेंटर दुकान है। कृष्णा पर ईंट और पत्थर से बेरहमी से वार किया। उसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान सुबह 5 बजे कृष्णा ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद फरार आरोपियों में से तीन ने सुबह थाने पहुंचकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस घटना के बाद सुबह एसपी लाल उम्मेद समेत शहर पुलिस के पुलिस अफसर और एफएसएल की टीम मौके पर तहकीकात की। इलाके में पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए गए हैं। और घटना स्थल पर उपलब्ध साक्ष्य एकत्रित कर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसमे मिले तथ्यों के आधार पर 5-6 संदिग्ध आरोपियों को सुबह हिरासत में लेकर पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि हत्या करने के लिए आरोपियों ने ईंट, पत्थर का इस्तेमाल किया था। एसपी ने बताया कल रात आरोपी, और मृतक सभी लोग मोहल्ले में अलाव जलाकर बैठे थे। तभी किसी बात को लेकर इनमें विवाद हुआ। आरोपियों ने कृष्णा, और सचिन के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। इसका सचिन ने विरोध किया, तो पहले उस पर पत्थर मारकर चोट पहुंचाया जिससे उसकी वहीं पर ही मौत हो गई। उसके बाद कृष्णा पर हमला किया गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी सचिन की हत्या होने की खबर पर बजरंग दल के शहर भर के कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे हथियारों को फांसी हो नारे के साथ पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के भी नारे लगाते रहे। सचिन, दल का खंड प्रमुख था। इधर डबल मर्डर चाकूबाजी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार को घेरा है । बैज ने कहा कि राजधानी में डबल मर्डर से नागरिक दहशत में ,बदमाश बेखौफ हो चले हैं।और डबल इंजन की सरकार अपराध नहीं रोक पा रही है । वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कोई भी अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। सरकार ऐसे लोगों पर नकेल कस रही है।अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पहले बेदम पीटा, फिर अपहरणकर ले गया बदमाश मुजगहन थाने के बदमाश तरूण रात्रे ने एक युवक शिव कोसले कीपहले बेदम पिटाई के बाद अपहरण कर लिया है। शिव के परिजन और ग्रामीण सुबह से थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार तरूण रात्रे और उसकी गैंग के आधा दर्जन साथी कल रात इलाके में हंगामा कर रहे थे ।यह देख वहां रहने वाले शिव कोसले ने मना किया । इस पर तरूण और साथियों ने शिव की बेदम पिटाई की ।सभी आरोपी हथियार रखे हुए थे। यह देख कोई भी बीच बचाव की हिम्मत नहीं जुटा पाया। और तरूण अपने साथियों के साथ घायल शिव को कार में बिठाकर अपहरण कर ले भागा। रात भर शिव के न लौटने पर उसके परिजन और ग्रामीण सुबह मुजगहन थाने पहुंच कर धरने पर बैठ गए हैं। जहां उनकी सुनवाई या समझाइश के लिए कोई अफसर नहीं पहुंचा।