Twisha Sharma की आखिरी फिल्म बनी सुपरहिट, 2018 से शुरू हुआ था शानदार सफर

Twisha Sharma की आखिरी फिल्म बनी सुपरहिट, 2018 से शुरू हुआ था शानदार सफर

Twisha Sharma की आखिरी फिल्म बनी सुपरहिट, 2018 से शुरू हुआ था शानदार सफर

मुंबई । पूर्व अभिनेत्री और ‘मिस पुणे’ रह चुकी ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 12 मई को वह भोपाल स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गईं, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

एक्ट्रेस के परिवार ने उनके पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म में आई थीं नजर

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने से पहले ट्विशा शर्मा ने कुछ फिल्मों में काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म 2021 में रिलीज हुई तेलुगु कॉमेडी-थ्रिलर Mugguru Monagallu थी। इस फिल्म में Deekshith Shetty, Srinivasa Reddy और Vennela Rama Rao मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म फिलहाल पर उपलब्ध है -primevideo.com

2018 में की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

ट्विशा शर्मा ने साल 2018 में फिल्म Zara Sambhal Ke से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हालांकि बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने लगीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रेस्टोरेंट सेक्टर में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर कार्यरत थीं।

शादी के पांच महीने बाद मिलीं मृत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्विशा शर्मा भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिलीं। उनकी शादी दिसंबर 2025 में Samarth Singh से हुई थी। यानी शादी के महज पांच महीने बाद उनकी मौत हो गई।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

ट्विशा के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और दहेज को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह, जो रिटायर्ड जज बताई जा रही हैं, के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच जारी, कई पहलुओं की पड़ताल

जांच के दौरान ससुराल पक्ष की ओर से यह दावा भी किया गया कि ट्विशा मानसिक तनाव और नशे से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है और जांच जारी है।