वेस्टइंडीज पर 8 विकेट से जीत, भारत ने रचा रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज पर 8 विकेट से जीत, भारत ने रचा रिकॉर्ड
0-गिल ने नाबाद 223 रन की पारी खेलते हुए वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया
गुवाहाटी। भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने 406 रन का टारगेट 43.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह भारत का वनडे में सबसे बड़ा रनचेज है। 20 साल बाद किसी टीम ने दूसरी पारी में 400 रन चेज किए हैं। 2006 में साउथ अफ्रीका ने यह कारनामा किया था।
टीम के कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 223 रन की पारी खेलते हुए वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया। यह रनचेज में किसी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर भी है। वहीं मैच में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए।
भारत ने वनडे में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। इससे पहले टीम ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रन का टारगेट हासिल किया था। ओवरऑल यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज है। पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका है, जिसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन चेज कर दिए थे।
गिल ने 117 गेंद में डबल सेंचुरी पूरी की। यह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतका है। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा। ईशान ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंद में 200 रन पूरे किए थे।
गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में नाबाद 223 रन की पारी खेली। यह वनडे रनचेज में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 201 रन की पारी खेली थी।
शुभमन गिल ने 68 पारियों में 11वां वनडे शतक पूरा किया। वे इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे कम पारियों में 11 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने कोहली के 82 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ा। वर्ल्ड क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला 64 पारियों के साथ टॉप पर हैं।
गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में नाबाद 223 रन की पारी खेली। यह वनडे इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। रोहित शर्मा 264 रन के साथ पहले और मार्टिन गुप्टिल नाबाद 237 रन की पारी के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
गिल ने भारत में 33 पारियों में 2 हजार वनडे रन पूरे किए। यह किसी एक देश में सबसे तेज 2 हजार वनडे रन हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज में डेसमंड हेन्स की 36 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ा।








