हॉस्टल में करंट लगने से छात्रों की मौत का मामला:जनजातिय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण, कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बुधवार को जनजातीय छात्रावास में करंट लगने से हुई दो छात्रों की मौत के बाद जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉक्टर ई रमेश कुमार सरदारपुर के रिंगनोद पहुंचे और छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, एसडीएम मेघा पंवार, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे। गौरतलब है कि रिंगनोद गांव में करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई थी। इसमें 12वीं कक्षा के छात्र विकास और आकाश शामिल है। इस घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए छात्रावास अधीक्षक और सहायक आयुक्त को निलंबित कर दिया है। प्रमुख सचिव ने छात्रों से भी चर्चा की और उन्हें शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। देखें तस्वीरें...