बीटीआर में गाइड का दो दिवसीय प्रशिक्षण:विशेषज्ञ की टीम 187 गाइडों को पर्यटन की दे रहे जानकारी

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गाइडों को बीटीआर और तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम दो दिवसीय प्रशिक्षण दे रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व 1 अक्टूबर से कोर जोन में पर्यटन शुरू होना है। पर्यटन को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन गाइडों को प्रशिक्षण दे रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 187 गाइड है। पूणे से आए विशेषज्ञ अनुज खरे और उनकी टीम ने गाइडों को जंगल के वृक्षों के बारे में, पर्यटकों से व्यवहार, वन्य प्राणियों की जानकारी, पक्षियों की जानकारी और तितलियों की जानकारी के बारे बताया। गुरुवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि गाइडों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गाइडों को पर्यटकों से अच्छे व्यवहार करने के साथ वन्य प्राणियों और पक्षियों की जानकारी दी जा रही है।