रोड निर्माण में बाधक मकान हटाने की कार्यवाही शुरू:30 मीटर चौड़ी होगी इंदौर की टिगरिया बादशाह रोड; ट्रैफिक सुगम होगा

सोमवार को इंदौर नगर निगम ने जोन-4 सड़क निर्माण में बाधा बने मकानों को हटाने की कार्यवाही शुरू की है। रिमूवल की कार्यवाही स्कीम 155 से खड़े गणपति तरफ टिगरिया बादशाह रोड पर की गई है। यहां 30 मीटर सड़क निर्माण काम में 63 बाधक भवन हैं। इन्हें पूर्व में नोटिस दिए गए थे। इसके बाद सोमवार से हटाना शुरू किया है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल, भवन अधिकारी आनंद रेदास, रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याणे के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद है। कार्रवाई के दौरान करीब 3 जेसीबी सहित अन्य मशीनों से मकान हटाए जा रहे हैं। फिलहाल विवाद जैसी स्थिति नहीं है। दरअसल ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए यहां चौड़ी सड़क बनाई जाना है।