छिंदवाड़ा पहुंचे राज्यपाल:कलेक्टर एसपी के साथ छिंदी में सांसद विवेक बंटी साहू ने की अगवानी

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल विशेष विमान से आज छिंदवाड़ा पहुंचे जहां से वे हेलिकॉप्टर में छिंदी के लिए रवाना हुए यहां सांसद विवेक बंटी साहू कलेक्टर, एसपी और अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने उनकी अगवानी की। मंगू भाई पटेल के कार्यक्रम को लेकर छिंदी में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है वहीं यहां पारंपरिक आदिवासी नृत्य के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। दरअसल राज्यपाल 2 दिन के प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं जहां वे आदिवासी विकासखंड तामिया के छिंदी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करेंगे और स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे ग्राम सिधौली में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी काअवलोकन करेंगे और एक मंचीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के घर भोजन करेंगे। इसके बाद राज्यपाल श्री पटेल छिंदी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा इमलीखेड़ा हवाई पट्टी रवाना होंगे। कल दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल राज्यपाल छिंदवाड़ा के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे इसके बाद 27 सितंबर को सुबह 10.30 बजे राज्यपाल श्री पटेल राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे वे इमलीखेड़ा हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे और 1.25 बजे राजभवन भोपाल पहुंचेंगे।