जिला अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर:अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर किया ब्लड डोनेट, वृद्धजन वार्ड का भी शुभारंभ

अशोकनगर जिला अस्पताल में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन सहित अन्य अधिकारियों ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। कलेक्टर और एसपी को सम्मान स्वरूप मेडल भी पहनाए गए। कलेक्टर द्विवेदी ने बताया कि सहरिया माताओं के लिए पीएम जनमन मातृत्व अभियान के तहत 40 महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर 7 से कम पाया गया था। शिविर का आयोजन इन महिलाओं की मदद के लिए किया गया, और बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल में रक्त चढ़ाया जाएगा। शिविर में पुलिस, खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। रक्तदान के लिए चार विभागों के अधिकारियों का समय निर्धारित किया गया था। शिविर ब्लड यूनिट इकाई के सामने आयोजित किया गया, जहां 20 बेड की व्यवस्था की गई थी। वृद्धजन वार्ड का शुभारंभ ट्रामा सेंटर की दूसरी मंजिल पर वृद्धजन वार्ड का भी शुभारंभ किया गया है। इसका कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया है। साथ ही वार्ड में मौजूद वृद्धजनों को फूल माला पहनाई और उन्हें फ्रूट्स बांटे। इस वार्ड में 15 बेड लगाए गए हैं जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों को भर्ती किया जाएगा। देखें तस्वीरें..