धार में आयोजित होगा डांडिया रास गरबा महोत्सव:तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत 9 अक्टूबर से; अलग-अलग व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे

नवरात्रि के पावन पर्व पर डांडिये की खनक एक बार फिर डांडिया रास के माध्यम से सुनाई देगी। फ्यूचर आईस इवेंट्स एंड प्रोडक्शन तीन दिवसीय डांडिया रास गरबा महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। जिसकी शुरुआत 9 अक्टूबर से शहर के निजी गार्डन कांति पैलेस में होगी, इसको लेकर इवेंट्स टीम के सदस्यों द्वारा गार्डन पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्टेज निर्माण, पंडाल से लेकर डेकोरेशन का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही डांडिया रास में मुख्य रूप से गरबा करने वालों को पहले से ही ट्रेनिंग भी दी जा रही है। साथ ही गरबा महोत्‍सव को देखने के लिए आने वाले लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था रहेगी, ताकि इस पारिवारिक आयोजन का सभी आनंद ले सकें। तिलक लगाकर दी जाएगी एंट्री डांडिया रास में परिवार, कपल सहित युवतियों को ही एंट्री दी जाएगी, युवा अपने परिवार के साथ ही गरबा देखने आ सकते हैं। प्रोडक्शन टीम के सदस्‍य एंट्री के समय लोगों को तिलक लगाकर प्रवेश देंगे व पहचान पत्र भी देखें जाएंगे। गुजरात की थीम पर पारंपरिक गरबे धार शहर में होने जा रहे हैं, गरबा महोत्सव में धार की युवतियां विशेष रूप से प्रस्‍तुति देंगी। गरबा करने वालों का भी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से गार्डन परिसर में प्रतिदिन युवतियां प्रैक्टिस भी कर रही हैं। बीके कैटरिंग सर्विस के माध्यम से डांडिया रास का ऑर्गेनाइज किया जा रहा है। 9, 10 व 11 अक्टूबर को यहां पर गरबा होगा। ओपन गरबा में भाग ले सकेगी ऑडियंस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक बलराम घाटिया, रितिक चावडा व भीमा किराड़े ने बताया कि इवेंट के माध्यम से शहर की प्रतिभाओं को एक उचित मंच दिया जा रहा है। गरबे की शुरुआत के पहले मां की आराधना करते हुए अतिथियों द्वारा आरती की जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन रात 8 बजे से 11 बजे तक गरबा होगा, गरबा देखने आने वाले परिवार भी ओपन गरबा के समय शामिल हो सकेंगे। लेकिन शुरुआत में पारंपरिक गुजराती वेशभूषा पहनी युवतियां गरबा करेंगी डांडिया रास इवेंट में प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था रखी गई है। लाइव बैंड का भी होगा आयोजन डांडिया रास को बेहतर बनाने के लिए गरबा के साथ लाइव बैंड, लाइव ढोल व डीजे साउंड भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विभिन्न कैटेगरी में प्रतिदिन उपहार भी गरबा प्रस्तुत करने वालों को दिया जाएगा। इवेंट टीम ने आयोजन को लेकर अनुमतियां लेने के साथ ही प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही फूड जोन में भी लोग कई तरह के विशेष व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।