इंदौर में नाचने के दौरान दो युवकों में विवाद:मां दुर्गा की मूर्ति ले जाने के दौरान विवाद; नाबालिग की शिकायत पर केस दर्ज

इंदौर के लसूड़िया इलाके में मां दुर्गा की मूर्ति ले जाने के दौरान नाचने की बात पर लड़कों में विवाद हो गया। आरोपी ने मारपीट की और हाथ में पहने कडे को फरियादी के सिर में मार दिया। नाबालिग पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। लसूड़िया थाना पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की शिकायत पर एक लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि घटना बापू गांधी नगर की है। वो और उसका दोस्त मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ दुर्गा माता की मूर्ति लेकर आ रहे थे। इस दौरान सभी नाच रहे थे। उसके दोस्त का एक लड़के से नाचने के दौरान विवाद हो गया। लड़का अस्त व्यस्त तरीके से नाच रहा था। दोस्त ने उसे उटपटांग डांस करने से मना किया। इस दौरान आरोपी लड़के ने विवाद करते हुए गालियां गी और मारपीट की। हाथ में पहने कडे से सिर में मार दिया। चोट लगने से खून निकलने लगा। सूचना के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।