पान की दुकान से अवैध गांजा जब्त:आलीराजपुर पुलिस ने की कार्रवाई, चाय की दुकान पर चल रहा था अवैध नशे का व्यापार

अलीराजपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। अवैध गांजा और पाउडर की बिक्री रोकने के लिए एसपी राजेश व्यास ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। पुलिस की ओर से लगातार इसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद अलीराजपुर कोतवाली थाना प्रभारी शिवराम तरोले के नेतृत्व में गुरुवार सुबह दो स्थानों पर अलग-अलग टीम ने कार्रवाई की है। जिसमें झंडा चौक पर एक पान की दुकान और दावल शाह मोहल्ला में एक चाय की दुकान पर से अवैध गांजा जब्त किया गया है। हालांकि कितनी मात्रा में गांजा जब्त हुआ है, पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।