छिंदवाड़ा नगर निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रक्रिया:होगा गुप्त मतदान, भाजपा के पास पर्याप्त नंबर बावजूद इसके लगा रही जोर

आज सागर नगर पालिका निगम में अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया होगी। ऐसे में भाजपा के पास पार्षदों की पर्याप्त संख्या है बावजूद इसके एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। निगम में 48 में से 34 पार्षद की संख्या बीजेपी के पास है। वहीं कांग्रेस के पास अब पार्षदों की संख्या घटकर 14 हो गई है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली भाजपा को तिहाई बहुमत यानी 48 में से 32 पार्षदों का समर्थन हासिल करना होगा। नंबर में कांग्रेस बहुत कम है इसके बाद भी बीजेपी को कड़ी मशक्कत करना पड़ रहा है। गुप्त मतदान से होगी प्रक्रिया, कैमरे और मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध आज निगम सभागृह में अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। पीठासीन अधिकारी शीलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्रक्रिया पूर्ण होगी। सदन में महापौर और पार्षदों को सम्मेलन में मौजूद रहने की अनुमति होगी। गुप्त मतदान के माध्यम से अविश्वास प्रक्रिया होगी।इस दौरान कैमरा और मोबाइल पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। गुटबाजी की वजह से प्रदेश बीजेपी ने संभाला मोर्चा दवाड़ा में भले निगम में अविश्वास प्रस्ताव पास कराने के लिए पर्याप्त संख्या है, लेकिन, गुटबाजी की वजह से भाजपा प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने मोर्चा संभाला हुआ है। सोमवार को सबनानी ने भाजपा कार्यालय में पार्षदों से अलग-अलग चर्चा की। सबनानी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि कांग्रेस के निगम अध्यक्ष को हटाया जाए। सबनानी ने पार्षद दिवाकर सदारंग के निवास पहुंचकर चर्चा पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान के गुट के पार्षदों से चर्चा की। कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव में पारदर्शिता से करवाने ज्ञापन सौंपा सोमवार को निगम अध्यक्ष सोनू मागो ने कलेक्टर शीलेंद्र सिंह से मुलाकात कर अविश्वास प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने प्रस्ताव का विनिश्चय गुप्त मतदान द्वारा करने की मांग की। अगर मतदान हाथ उठाकर किया जाता है तो उसे अवैधानिक माना जाए। अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया के लिए एक ही पेन का इस्तेमाल किया जाए। साथ ही सदन में आयोजित सम्मलेन में मौजूद पार्षदों में दो तिहाई बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पास होना चाहिए। पूरी प्रक्रिया की विडियो रिकार्डिंग की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पीपीसी उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, निगम अध्यक्ष सोनू मांगो, पार्षद आकाश मोखलगाय सहित 14 पार्षद मौजूद रहे।