देवास मौसम अपडेट:सुबह से आसमान साफ; अधिकतम तापमान 31 डिग्री पार

देवास जिले में सोमवार सुबह से मौसम साफ रहा। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि, एक दिन पहले तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे बरकरार था। एक दिन पहले रात में कुछ देर के लिए हल्की बारिश भी हुई थी, जिसके चलते मौसम में ठंडक भी देखी। इसके बाद आज अधिकतम तापमान में 1 डिग्री वृद्धि हुई, साथ ही तेज धूप भी निकली। जिसके चलते दिन में गर्मी का असर भी दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगाें ने बताया कि मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन से हल्की गुलाबी ठंड का असर शुरू हो जाता है। लेकिन अभी तक ठंड का असर शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि मौसम विभाग ने विभाग आगामी दिनों में गुलाबी ठंड का असर शुरू होने का अनुमान जताया है।