गुना में महिला ने किया सुसाइड:पति और बेटी के साथ मायके में रह रही थी; सलफास खा कर दी जान

जिले के फतेहगढ़ इलाके में एक महिला ने जहर खा कर सुसाइड कर लिया। महिला अपने पति और बच्ची के साथ मायके में ही रह रही थी। महिला ने सल्फास खा लिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। जानकारी के अनुसार शहर के विवेक कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार साहू की शादी 6 साल पहले फतेहगढ़ की रहने वाली कविता साहू (24) के साथ हुई थी। राजकुमार की विवेक कॉलोनी में ही साइकिल सुधारने की दुकान है। उनकी एक चार वर्ष की बेटी है। पिछले तीन महीने से कविता अपने पति और बेटी के साथ अपने मायके फतेहगढ़ में ही रह रही थी। खाना खाने के बाद उल्टी हुई
राजकुमार ने बताया कि दीपावली भी उसके मायके में ही मनाई। परिवार बहुत खुश था। सोमवार सुबह उसकी पत्नी कविता ने नहाने के बाद पूजा की। उसके पिता छबड़ा जा रहे थे तो उनसे बात की। दोपहर 12 बजे के आसपास उसने खाना खाया। इसके बाद उसे उल्टी हुई। पति ने पूछा, तो उसने बताया कि सल्फास खा लिया है। 6 घंटे के इलाज के बाद मौत
परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां लगभग 6 घंटे तक उसका इलाज चला। शाम 6 बजे के आसपास कविता की मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। सुसाइड के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।