इंदरगढ़ में महिला का रास्ता रोककर की छेड़छाड़:विरोध करने पर डंडों से पीटा, लोगों को देखकर भागा, मामला दर्ज

दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में कामद रोड इलाके में एक महिला के साथ एक व्यक्ति के द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि, जब वह घर जा रही थी। तभी रास्ते में नामजद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। महिला के विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घर जा रही थी महिला, पीछा कर की छेड़छाड़
जानकारी के अनुसार, घटना बीते शुक्रवार शाम की की है। 35 वर्षीय महिला बाजार से अपने घर जा रही थी। रास्ते में कामद रोड पर आरोपी मुकेश यादव ने पीड़िता का पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। लोगों को आता देख मौके से धमकी देकर भाग गया
विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की लाठी डंडों से मारपीट कर दी। घटना के समय आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी उपेंद्र दुबे का कहना है कि, आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।