सिवनी के रिलायंस स्मार्ट पॉइंट में चोरी करने वाला गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस ने 85 हजार की सामग्री को किया जब्त

कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 85,000 रुपए मूल्य की चोरी की गई सामग्री जब्त की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि 30 नवंबर को रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के मैनेजर विक्रम दाहिया (निवासी भैरोगंज) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से रोजमर्रा के उपयोग का सामान चोरी हुआ है। जांच के दौरान पुलिस ने शंका के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की। रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर थी आरोपी की नजर पूछताछ में पता चला कि चोरी की घटना में वही कर्मचारी शामिल था जो खुद रिलायंस स्मार्ट पॉइंट में काम करता था। आरोपी ने कई बार सामान चुराकर अपने उपयोग के लिए घर ले जाने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश चौधरी (उम्र 28 वर्ष), निवासी जुम्माटोला थाना अरी, जिला सिवनी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक और आरक्षकों की भूमिका साथ ही उसके पास से सूखे मेवे, बॉडी लोशन, क्रीम, हिमालय तेल, वेसलीन, फेसवॉश, चायपत्ती, साबुन, शैंपू, अन्य सामान और एक मोबाइल जब्त किया गया, जिनकी कुल कीमत 85,000 रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार डेहरिया, आरक्षक अमित रघुवंशी, आरक्षक इरफान और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।