‘असाधारण नेता को नमन’, मनमोहन सिंह के निधन पर फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई, 27 दिसंबर । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने शोक जताया। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आयुष शर्मा, मनोज मुंतशिर, सामंथा रुथ प्रभु, करण जौहर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अनु कपूर समेत अन्य सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेता अनु कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मनमोहन सिंह जी की पुण्य स्मृति को मैं नमन करता हूं और श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को धैर्य दे। भगवान उन्हें कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करे। माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह की जर्नी और देश के प्रति उनकी सेवा सच्ची बुद्धिमत्ता और शालीनता को दर्शाती है। उनका नेतृत्व हमें याद दिलाता है कि शांत दृढ़ संकल्प पहाड़ों को भी हिला सकता है। एक असाधारण नेता और उससे भी अधिक असाधारण इंसान। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखा, मध्य वर्ग के हाथ में पहली बार पैसा तब देखा गया जब देश की अर्थव्यवस्था मनमोहन सिंह के हाथों में थी। हम जैसे साधारण परिवारों का जीवन स्तर, ओपन इकॉनमी ने पूरी तरह बदलकर रख दिया था। आप चिर-निद्रा में विलीन हो गए, लेकिन हमारी अंतरात्मा में सदैव जागते रहेंगे। रितेश देशमुख ने लिखा, आज हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया। वह व्यक्ति जिसने भारत की आर्थिक वृद्धि को गति दी। वह गरिमा और विनम्रता के प्रतीक थे। हम हमेशा उनकी विरासत के ऋणी रहेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले। धन्यवाद, मनमोहन सिंह जी। दिशा पटानी ने लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को बदल दिया। उनकी बुद्धिमत्ता और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। देश उन्हें बहुत याद करेगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। मनोज बाजपेयी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से दुखी हूं। एक ऐसा राजनेता जिसका हमारे देश के विकास के हर पहलू में योगदान रहा, उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। अभिनेता संजय दत्त ने शोक जताते हुए लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से बहुत दुखी हूं। भारत के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। अभिनेता सनी देओल ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट साझा कर लिखा, भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दूरदर्शी नेता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ। देश के विकास में उनकी बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं। कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, भारत ने आज अपने बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया। भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और ईमानदारी तथा विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और उम्मीद की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी बुद्धिमत्ता, समर्पण और दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया। आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ, जिनके गरिमामय नेतृत्व और भारत के आर्थिक उदारीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका ने देश को बदल दिया। उनकी बुद्धिमत्ता और ईमानदारी को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। नेता-अभिनेता रवि किशन ने लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की दुखद खबर मिली। मैं भगवान श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने इसे एक युग का अंत बताया। उन्होंने लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन एक युग का अंत है। भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता के रूप में सार्वजनिक सेवा के प्रति उनके समर्पण ने आधुनिक भारत को आकार दिया है। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। अभिनेत्री निमरत कौर ने लिखा, एक विद्वान-राजनेता, भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार, उनकी बुद्धि और विनम्रता ने हमारे राष्ट्र के ताने-बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी। डॉ. मनमोहन सिंह जी की आत्मा को शांति मिले। मेगास्टार चिरंजीवी ने लिखा, हमारे देश के अब तक के सबसे महान राजनेताओं में से एक, शालीन, मृदुभाषी और विनम्र नेता डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ! वित्त मंत्री के रूप में उनके दूरदर्शी और परिवर्तनकारी योगदान और फिर लगातार दो कार्यकालों के लिए भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में उनका अत्यधिक सफल कार्यकाल इतिहास में अंकित रहेगा। अभिनेता ने आगे लिखा, मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे उनके जैसे दिग्गज के कार्यकाल के दौरान संसद सदस्य और पर्यटन राज्य मंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला। मैं उनके साथ बातचीत और उनसे मिली प्रेरणा और ज्ञान को हमेशा संजोकर रखूंगा। यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। -(आईएएनएस)