इंदौर निगम आयुक्त ने किया एसटीपी प्लांटो का दौरा:कचरा-गंदगी मिलने पर एनजीओ पर पांच हजार की पैनाल्टी, दरोगा का वेतन काटा

रविवार को निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने शहर के विभिन्न एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) और तालाबों का निरीक्षण किया। सबसे पहले आयुक्त लक्ष्मीबाई प्रतिमा तिराहे स्थित गुटकेश्वर मंदिर के पास एसटीपी प्लांट के लिए चयनित स्थान का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद वे अरविंदो अस्पताल के पास पहुंचे। यहां उन्हें नाले में कचरा और गंदगी दिखी। इस पर वे नाराज हुए। उन्होंने एनजीओ संस्थान एचएमएस पर पांच हजार रूपए की पैनाल्टी लगाने और क्षेत्रीय दरोगा वार्ड क्रमांक 18 के गोपाल ऊंटवाल का पांच हजार रूपए का वेतन काटने के निर्देश दिए। यहां आयुक्त भौरासला स्थित तालाब और यहां के सौंदर्यीकरण व विकास कार्य का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने तालाब क्षेत्र में किए जा रहे कामों को जल्द पूरा करने के लिए कहा, ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द सुविधाएं उपलब्ध करा सके। आयुक्त ने कबीट खेड़ी में बन रहे एसपीटी प्लांट का भी दौरा किया। यहां चल रहे कामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण काम में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा। आयुक्त ने कहा कि शहर के विकास और स्वच्छता के लिए एसपीटी प्लांट और जलस्त्रोतों का संरक्षण बहुत जरूरी है। नगर निगम इन कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेगा। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अधीक्षणयंत्री विवेश जैन, संबंधित झोनल अदिकारी नदीम खान, अतीक खान, नरेंद्र कुरील और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।