भोपाल में शिव विवाह की रस्में शुरू:बाबा बटेश्वर और मां गौरा को लगी हल्दी-मेहंदी, महिलाओं ने गाए मंगल गीत

भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर में रविवार को शिव विवाह की रस्में शुरू हो गईं। मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और पारंपरिक गीतों के साथ भगवान बटेश्वर को हल्दी-मेहंदी लगाई। मंदिर समिति के संजय अग्रवाल और प्रमोद नेमा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चला। इसके बाद सभी महिलाएं भवानी मंदिर सोमवारा पहुंचीं। वहां मंदिर के अध्यक्ष आशीष सैनी ने सभी का स्वागत किया। भवानी मंदिर में माता पार्वती को हल्दी और मेहंदी लगाई गई। उनका श्रृंगार किया गया। महाआरती के बाद उपस्थित सभी महिलाओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने 'भोले बाबा की हो रही सगाई' और 'मेरी भोले से हो गई बात' जैसे पारंपरिक गीत गाए।