दी ओरिएंटल स्कूल में किड्स ओलंपिक्स:जंपिंग जैक, पासिंग द पार्सल जैसी रोचक प्रतियोगिताएं,माता-पिता भी बने हिस्सा

दी ओरिएंटल स्कूल ने कनेक्ट स्पोर्ट्स के सहयोग से प्री-प्राइमरी बच्चों के लिए किड्स ओलंपिक्स का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आसपास के फाउंडेशन स्कूलों के छोटे एथलीट शामिल हुए। बच्चों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें माता-पिता भी शामिल हुए, इन गतिविधियों में जंपिंग जैक और पासिंग द पार्सल जैसी रोचक प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन खेलों से बच्चों में टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास हुआ। यह आयोजन आनंद, फिटनेस और सामाजिकता का संगम बना। इसने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को एक मंच पर लाकर खेल की महत्ता को रेखांकित किया।