खरगोन में पश्चिमी विक्षोभ के कारण छाए बादल:गेहूं-चने की फसल को खतरा; दो दिन तक तापमान में गिरावट होने की संभावना

खरगोन में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए हुए हैं। किसानों को गेहूं और चना की तैयार फसल को लेकर चिंता सता रही है। फसल की कटाई और थ्रेसिंग की गति में तेजी आई है। रात से धीरे-धीरे बादल छाने के कारण उमस बढ़ी है। शनिवार रात का तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मध्य प्रदेश तक पहुंचने से यह स्थिति बनी है। पिछले 5 दिनों से खरगोन में अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। रात का तापमान भी 21 से 22.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा। इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। हालांकि बारिश की संभावना कम है। मार्च का महीना तापमान में उतार-चढ़ाव वाला होता है।