​​​​​​​ओम प्रकाश जोशी निर्विरोध निर्वाचित:अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिल भारत वर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के निर्वाचन हरिद्वार में संपन्न हुए। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। युवक संघ मध्यप्रदेश के महामंत्री मयूर उपाध्याय ने बताया कि नामांकन के दौरान समाज के ही राजेश त्रिवेदी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया था, परंतु सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु उन्होंने अपना नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ से वापस ले लिया। उल्लेखनीय है कि जोशी दूसरी बार गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जोशी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूरे भारतवर्ष सहित प्रांतीय इकाई, महिला सभा एवं युवक संघ मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा भी उनको बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।