सीधी में टाइगर ने किया दो बैलों का शिकार:संजय टाइगर रिजर्व से लगी गौशाला में घुसा; ग्रामीणों ने की सुरक्षा और मुआवजे की मांग

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व से लगी गौशाला में रविवार को टाइगर ने दो बैलों को शिकार बना लिया है। घटना उमरिया गांव के खेतवाही इलाके में दोपहर 2 बजे हुई। बैल चंद्रशेखर सिंह नेती और शिवपूजन सिंह के थे। बाघ अचानक गौशाला में घुस गया। उसने मवेशियों पर हमला किया और दोनों बैलों को खींचकर जंगल में ले गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन रक्षक राम किशोर पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। बाघ का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। इससे इंसानों और मवेशियों की सुरक्षा खतरे में है। गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से कई मांगें की हैं। पीड़ित परिवारों को राहत राशि दी जाए। वन्यजीवों के बढ़ते खतरे को देखते हुए सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएं। बाघ के मूवमेंट की निगरानी की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।