मानव संग्रहालय में भ्रमण का समय बदला:अब रात 8 बजे तक खुली रहेंगी प्रदर्शनियां

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (मानव संग्रहालय) में अब दर्शक देर शाम तक प्रदर्शनियों का भ्रमण कर सकेंगे। संग्रहालय प्रशासन ने गर्मियों के मौसम को देखते हुए भ्रमण के समय में बदलाव किया है। नए समयानुसार, संग्रहालय के अंतरंग वीथि संकुल (इंडोर गैलरी) और आवृत्ति भवन की प्रदर्शनियां दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेंगी। प्रवेश टिकट शाम 7:30 बजे तक उपलब्ध होंगे। वहीं, संग्रहालय के मुक्ताकाश (ओपन-एयर) परिसर में दर्शक दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक घूम सकेंगे। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल से 30 जून 2025 तक लागू रहेगी। संग्रहालय प्रशासन का यह निर्णय पर्यटकों और शोधार्थियों के लिए सुविधाजनक होगा, ताकि वे गर्मी के दिनों में भी आराम से संग्रहालय का भ्रमण कर सकें। मानव संग्रहालय भारतीय सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय समुदायों की जीवनशैली को प्रदर्शित करने वाला एक प्रमुख संस्थान है, जहां हर साल हजारों दर्शक आते हैं।