‘द भूतनी’ में नजर आएंगे नवनीत, संजय दत्त से है इस किरदार का खास कनेक्शन!

मुंबई, 13 अप्रैल । अभिनेता नवनीत मलिक अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म द भूतनी में संजय दत्त की युवावस्था का किरदार निभाते नजर आएंगे। अभिनेता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने शूटिंग में आने वाली चुनौतियों के साथ ही खुद को इस किरदार के लिए कैसे तैयार किया, इसकी भी जानकारी दी। इस बारे में अभिनेता ने बताया, अभिनेता संजय दत्त के साथ काम करना खुशी की बात है। फिल्म में मैं यंग संजय दत्त का किरदार निभा रहा हूं। लेकिन मैं अभी पूरी कहानी या अपने किरदार के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे पाऊंगा। मुझे खुशी होगी कि लोग थिएटर में जाएं और इस फिल्म को देखें। फिर हम इसके बारे में बातचीत कर सकते हैं। नवनीत ने आगे कहा, संजय दत्त का व्यक्तित्व शानदार है और उनके किरदार को निभाना आसान काम नहीं है। यह कैमरे के पीछे आसान लग सकता है, लेकिन जैसे ही आप संजय दत्त के रूप में लेंस के सामने आते हैं, आपको पता चलता है कि इसके लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। मेरे लिए यह एक चुनौतीपूर्ण भूमिका थी। लेकिन मुझे निर्देशक और पूरी टीम का मार्गदर्शन और समर्थन मिला। उनके चलने से लेकर उनके हाव-भाव तक इन चीजों के साथ ही उन्होंने मुझे उनके किरदार की बारीकियों को समझने में मदद की। हमने इसे लेकर कड़ी मेहनत की है।