रायसेन में शादी में चले चाकू, 14 लोग घायल:बच्चों की लड़ाई से शुरू हुआ विवाद; 10 पर केस दर्ज

रायसेन के भोपाल रोड स्थित मिलन गार्डन में बुधवार रात एक शादी समारोह में हिंसक झड़प हो गई। बच्चों की लड़ाई से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में चाकूबाजी होने लगी। थाना कोतवाली की जानकारी के अनुसार, अब्दुल गुफरान पक्ष से आठ लोग और सलीम खान पक्ष से पांच लोग घायल हुए। कुल 14 लोगों को चोटें आईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश लोगों को छुट्टी दे दी गई। अब्दुल गुफरान पक्ष से मुसेफ अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने सलीम खान की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें अब्दुल गुफरान, मोहम्मद यूसुफ, अतहर खान, शेख मसूद और अब्दुल फैजान शामिल हैं। दूसरे पक्ष से भी पांच लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। घटना में भोपाल और रायसेन के युवकों के बीच जमकर चाकू चले थे।