पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में रायसेन में प्रदर्शन:पेंशनर्स एसोसिएशन ने निकाला कैंडल मार्च, पीएम को भेजा समर्थन का संदेश

रायसेन के महामाया चौक पर रविवार रात को प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में पाकिस्तान की कड़ी निंदा की गई। सदस्यों ने प्रधानमंत्री को संदेश भेजा कि पाकिस्तान के खिलाफ उनके हर कदम का समर्थन किया जाएगा। कार्यक्रम में अशोक राही, डॉ एके शर्मा, एनसी चतुर्वेदी, अर्जुन सिंह ठाकुर और कार्यवाहक अध्यक्ष गिरधारी लाल शाक्य ने अपने विचार रखे। पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। महामाया चौक से माता मंदिर चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का संचालन तोरन सिंह विश्वकर्मा ने किया। प्रदर्शन में बीपी शर्मा, दौलत सिंह कुशवाहा, वी डी कुलश्रेष्ठ, अनिल कुलश्रेष्ठ, मान सिंह मालवीय, सहित एसोसिएशन के कई सदस्य शामिल हुए। देखें कैंडल मार्च की दो तस्वीरें...