सिंगरौली महोत्सव में आदित्य नारायण, अभिजीत सावंत देंगे प्रस्तुति:चुन कुमारी स्टेडियम में होगा समारोह, कलेक्टर ने दी 4 दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी

सिंगरौली जिले के गठन की 15वीं सालगिरह पर 24 से 27 मई तक सिंगरौली महोत्सव कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय बैढन के चुन कुमारी स्टेडियम में होगा। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 24 मई को बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण और रूपाली जग्गा की प्रस्तुति से होगा। 25 मई को कवि सम्मेलन में विष्णु सक्सैना, गजेंद्र प्रियांशु, विनीत चौहान और अखिलेश द्विवेदी जैसे प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। अभिजीत सावंत और अनिल श्रीवास्तव भी देंगे प्रस्तुति 26 मई को सिंगर अभिजीत सावंत और अनिल श्रीवास्तव का कार्यक्रम होगा। महोत्सव का समापन 27 मई को इंडियन आइडल फेम अरूणिता कांजीलाल और नचिकेत लेले की प्रस्तुतियों के साथ होगा। स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मौका स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा। ऑडिशन के माध्यम से चयनित 100 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इन कलाकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। दरअसल, सिंगरौली जिले का गठन 24 मई 2008 को सीधी जिले से अलग होकर हुआ था। तब से हर साल इस मौके पर सिंगरौली महोत्सव होता है।