दतिया में किराना व्यापारी के घर लाखों की चोरी:अलमारी तोड़कर 10 लाख के जेवर और नकदी उड़ाए; वारदात CCTV में कैद

दतिया के इंदरगढ़ कस्बे में एक किराना व्यापारी के घर से चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की। यह वारदात मंगलवार-बुधवार की रात हुई। व्यापारी दिनेश उर्फ सोनू साहू के घर में चोर दूसरी मंजिल की कुंडी तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद चोरों ने अलमारी तोड़कर करीब 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुराए। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपए नकद और गुल्लक में रखे 50 हजार रुपए भी ले गए। घटना के समय सोनू अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बगल के कमरे में सो रहा था। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड सुबह जब सोनू की नींद खुली तो अलमारी टूटी हुई मिली, तब जाकर चोरी का पता चला। हालांकि चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। चोर सबसे पहले घर के नीचे दुकान में घुसे और फिर ऊपर जाकर चोरी की। घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना प्रभारी वैभव गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।