रायसेन में यातायात विभाग की कार्रवाई:150 बसों की जांच में एक लाख का जुर्माना; सुरक्षा उपकरणों की मिली कमी

रायसेन में यातायात विभाग 13 मई से 30 मई तक विशेष जांच अभियान चला रहा है। इस दौरान 20 बिंदुओं पर बसों की जांच की जा रही है। अब तक 150 बसों पर चालानी कार्रवाई कर एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। एसपी पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई में बुधवार को भोपाल रोड पर विशेष जांच की गई। यातायात टीम ने चार बसों सहित 12 वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने पर 6 हजार 300 रुपए का जुर्माना लगाया गया। निरंतर जारी रहेगी कार्रवाई
जांच में चार बसों में अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की कमी पाई गई। इसके अलावा आठ वाहन चालकों पर हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने के कारण जुर्माना लगाया गया। विभाग की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।