सतना जिला अस्पताल में परिजन ला रहे कूलर-पंखे:एक महीने से बंद है आईसीयू का एसी; मरीजों का हाल-बेहाल

सतना जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में स्थित सेकेंड आईसीयू में मरीजों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। एक महीने से सेंट्रलाइज एसी खराब होने के कारण मरीजों के परिजन घर से कूलर-पंखे खरीदकर ला रहे हैं। लेकिन तेज गर्मी में ये उपकरण भी प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं। इतना ही नहीं बिजली बंद होने के बाद मरीजों एवं उनके परिजनों के पास हाथ पंखा ही एक मात्र सहारा बचता है। आईसीयू में हृदय रोगियों सहित अन्य गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, एसी की अनुपलब्धता मरीजों के लिए जोखिम भरी स्थिति है। अस्पताल प्रबंधन पिछले एक माह से एसी की मरम्मत का प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। कोविड काल में निर्मित इस आईसीयू में दो कंप्रेशर वाला सेंट्रलाइज एसी सिस्टम लगाया गया था। कुछ महीने पहले एक कंप्रेशर खराब हो गया और सिस्टम एक कंप्रेशर पर चल रहा था। गर्मी बढ़ने के साथ बढ़े लोड के कारण दूसरा कंप्रेशर भी फेल हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने एक महीने पूर्व नया कंप्रेशर खरीद लिया है, लेकिन उसे लगाने की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। सीएमएचओ डॉक्टर एल के तिवारी ने कहा है कि वे सिविल सर्जन से मेंटेनेंस में आ रही दिक्कतों के बारे में चर्चा करेंगे और जल्द ही कूलिंग सिस्टम को ठीक करवा लिया जाएगा।