सीहोर में 169 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,150 अपराधियों की चेकिंग:एसपी के निर्देश पर कॉम्बिंग गश्त; शामिल टीमों को मिलेगा इनाम

सीहोर पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की रात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर जिले में कॉम्बिंग गश्त की गई। पुलिस ने रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अपराधियों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान 169 स्थायी और गिरफ्तारी वारंटी वालों को पकड़ा गया। साथ ही 150 चिह्नित अपराधियों की सघन चेकिंग की गई। इनमें निगरानी बदमाश और गुंडे शामिल थे। इस कार्रवाई में करीब 225 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। कार्रवाई से पहले सभी थानों की टीमों को वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्रीफ किया। थानावार गिरफ्तारी में कोतवाली ने 22, आष्टा और भैरूंदा ने 21-21, इछावर ने 14, रेहटी ने 13, तथा मंडी और जावर ने 10-10 वारंटी पकड़े। एसपी ने की कार्रवाई में शामिल टीमों को इनाम देने की घोषणा इस अभियान में एएसपी सुनीता रावत, एसडीओपी सीहोर पूजा शर्मा, एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर और एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा की टीमें शामिल थीं। एसपी ने कार्रवाई में शामिल टीमों को इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए ऐसी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।