परिसीमन का विरोध कर रही कांग्रेस, हर बात पर आपत्ति वाजिब नहीं-साव

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 15 जुलाई। दिसंबर में होने वाले निगम चुनाव से पहले वार्डों का नए सिरे से परिसीमन (क्षेत्र)किया जाना है । इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। और कांग्रेस ने विरोध करने का निर्णय लिया है। महापौर एजाज ढेबर की मौजूदगी में कांग्रेस के पार्षदों की बैठक हुई।
उधर अंबिकापुर में भी जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और महापौर अजय तिर्की के साथ पार्षदों ने कलेक्टर को आपत्ति पत्र सौंपा। वार्डों के परिसिमन पर कांग्रेस ने उठाये सवाल,मामले में डिप्टी सीएम नगरीय प्रशासन अरुण साव ने कहा कि परिसीमन की कार्रवाई नियमानुसार हो रही है। इस पर दावा आपत्ति का समय दिया जाएगा।आपत्ति पर विचार करके परिसीमन का काम होगा।हर बात पर प्रश्न चिन्ह लगाना वाजिब नहीं है। कांग्रेस ने अपने समय में जोड़-तोड़ के परिसीमन किया था।हम नियमानुसार परिसीमन की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं।