नर्मदापुरम में मौसम में हुआ बदलाव:चार दिन बाद सुबह हुई बारिश, दोपहर में निकली धूप

नर्मदापुरम में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ है। शुक्रवार अलसुबह से ही नर्मदापुरम शहर में बारिश शुरू हुई। 9 बजे तक रुक रुककर रिमझिम व तेज बारिश होती रही। जिसके बाद बारिश रुक गई। लेकिन आसमान में काले बादल छाए रहे। 12बजे से तेज धूप निकल आई। नर्मदापुरम के अलावा इटारसी समेत ग्रामीण अंचलों में भी कही कही बारिश हुई। जिले में चार दिनों से बारिश थमी है और मौसम खुला हुआ है। धूप व उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। दो दिन पहले बुधवार के जरूर शहर के कुछ क्षेत्रों में 10मिनट के लिए रिमझिम बारिश हुई थी। शुक्रवार को अलसुबह से बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 31 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। जिले के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। जिले में अबतक औसत 40 इंच बारिश हो चुकी है। जो जून,जुलाई, अगस्त की सामान्य बारिश के आसपास है।