रिमझिम तो कभी तेज बारिश हो रही:तापमान में गिरावट, ठंडक का एहसास हो रहा

शाजापुर शहर में एक हफ्ते के बाद आज (सोमवार) जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश का दौर अब भी जारी है। सोमवार को सुबह से शाजापुर शहर में रुक-रुक कर कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हो रही है। सुबह 11 बजे यहां गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। आधे घंटे हुई बारिश ने पूरे शहर की सड़कें पानी से तरबतर हो गई। शहर में सुबह से आसमान में बादल छाने के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। बारिश की शुरुआत सुबह बूंदाबांदी के साथ हुई थी। जिसके बाद कभी रिमझिम तो कभी तेज जारी बारिश हुई। दोपहर 11 बजे यहां आज तेज गरज चमक के साथ दिन की सबसे तेज बारिश हुई, जो आधे घंटे चली। तेज बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। रात के समय भी यहां बारिश हो सकती है। मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्र धनोतिया का कहना है कि इसी तरह की बारिश आज शाम तक जारी रहेगी। इसके बाद मौसम पूरी तरह से खुला रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। बारिश होने के कारण से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।