तालाब में डूबने से एक हाथी के बच्चे की मौत
तालाब में डूबने से एक हाथी के बच्चे की मौत
रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया सर्किल के बडझरिया गांव के तालाब में डूबने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई। हाथी के बच्चे की मौत से हाथियो के चिंघाड़ से आसपास के ग्रामीण सहम गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया सर्किल के बडझरिया गांव के तालाब में शुक्रवार शाम एक हाथी के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा वह 6 माह के आसपास का है। जो अपने झुंड के साथ नहा रहा था।







